फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मतदान आगे बढ़ाने की मांग पर आयोग ने नहीं लिया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। निर्वाचन आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तिथि आगे बढ़ाने या पहले करने की मांग पर मंगलवार को कोई फैसला नहीं लिया है। बताया जा रहा है कि अभी तक आयोग ने इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की है। आने वाले दिनों में आयोग इस पर फैसला ले सकता है। उधर, राजनीतिक दलों ने भी कहा है कि उन्हें आयोग की ओर से इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह भाजपा व इनेलो ने आयोग को पत्र लिखकर मतदान की तिथि आगे बढ़ाने की मांग करते हुए तर्क दिया था कि एक अक्तूबर के आगे और पीछे छुट्टियां पड़ रही हैं। एक साथ कई छुट्टियों की वजह से लोग प्रदेश से बाहर घूमने जा सकते हैं। इससे मतदान पर असर पड़ सकता है। चर्चा थी कि आयोग मंगलवार को राजनीतिक दलों के अनुरोध पर फैसला ले सकता है, मगर फिलहाल इस संबंध में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें