फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मोहाली बस स्टैंड के पास बंद सड़क जल्द खुलेगी, हाईकोर्ट में केस के बाद हरकत में आया गमाडा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 में बस स्टैंड के पास महीनों से बंद पड़ी सड़क अब जल्द खुल सकती है। नई गमाडा चीफ एडमिनिस्ट्रेटर साक्षी साहनी ने इस गंभीर मुद्दे पर अधिकारियों और कंपनी प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर निर्देश दिए कि जनहित के मुद्दों पर अब देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में साक्षी साहनी ने कहा कि यह सड़क लोगों की जरूरत है, किसी प्रोजेक्ट की संपत्ति नहीं, इसलिए इसे जल्द से जल्द चालू करना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने गमाडा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कंपनी के साथ मिलकर सड़क की मरम्मत और खुलवाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। यह सड़क लंबे समय से बंद है। इस कारण फेज-6, 7 और बस स्टैंड क्षेत्र में ट्रैफिक जाम आम बात बन चुकी है। स्थानीय लोगों को रोजाना घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने इस मामले में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। बैठक में बेदी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि लोग हर दिन परेशानी झेल रहे हैं। गमाडा को अब ठोस कार्रवाई करनी चाहिए ताकि सड़क फिर से खुल सके।
साक्षी साहनी ने सभी पक्षों से मौके की रिपोर्ट मांगी और सोमवार को प्रगति की समीक्षा बैठक बुलाने के निर्देश दिए। बैठक के बाद प्रशासनिक हलकों में उम्मीद जगी है कि गमाडा के नए नेतृत्व के तहत यह पुराना मुद्दा अब जल्द सुलझ सकता है। अगर योजना पर तेजी से काम हुआ तो कुछ दिनों में फेज-6 की सड़क दोबारा आम लोगों के लिए खुल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें