फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में निकली क्लर्क भर्ती अब जाकर हुई पूरी, प्रशासन ने सौंपे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कई महीनों के लंबे इंतजार के बाद यूटी प्रशासन ने सोमवार को 360 नव चयनित क्लर्कों को नियुक्ति पत्र देकर विभाग आवंटित कर दिए। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने यूटी सचिवालय में पांच युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सभी खाली पदों को जल्द भरने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

यूटी प्रशासन के विभिन्न विभागों में 360 क्लर्क पद के लिए अगस्त-सितंबर 2019 में फॉर्म भरा गया था। दिसंबर 2019 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई। जिन युवकों ने परीक्षा पास की, उनका टाइपिंग टेस्ट मार्च 2020 में निर्धारित किया गया, लेकिन लॉकडाउन लग गया। लॉकडाउन खुलने के कई महीनों तक टाइपिंग टेस्ट नहीं लिया गया। युवकों ने सोशल मीडिया पर अभियान चलाया। कई युवक चंडीगढ़ आकर विभिन्न अधिकारियों से मिले, तब जाकर जनवरी-फरवरी 2021 में टाइपिंग टेस्ट लिया गया। इसके बाद रिजल्ट के लिए भी महीनों इंतजार करना पड़ा। नतीजे जारी होने के बाद मेडिकल सर्टिफिकेट जमा कराने के लिए कहा गया। कई युवकों ने मेडिकल सर्टिफिकेट भी जमा करा दिए, इसके बावजूद उन्हें ज्वाइनिंग नहीं दी गई थी। यह मुद्दा अमर उजाला ने भी प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद सोमवार को प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा, कार्मिक विभाग के सचिव सरप्रीत सिंह गिल और विशेष सचिव नितिका पवार की मौजूदगी में कुछ युवाओं को पत्र सौंपे गए। इन सभी को प्रशासन के 38 विभागों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें