फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 24 घंटे में शहर के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के मौसम में सोमवार को दिन और रात के तापमान में उलटफेर देखने को मिला। अधिकतम तापमान बढ़ा जबकि न्यूनतम में हल्की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। हालांकि 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दिन के समय, खासकर दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहा। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी।
विज्ञापन

शाम 4 बजे के बाद हल्की ठंड महसूस होने लगी और लोगों ने हल्के गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए। रात होते-होते तापमान गिरने से लोग अब पूरी तरह से गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना है तथा न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें