फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 तक पता चलेगा, किस-किस में है मुकाबला

Fri, 28 Feb 2014 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान होने वाली चुनावी जंग की तस्वीर 10 मार्च तक स्पष्ट हो जाएगी। यानी इस बार चंडीगढ़ में मुकाबला किसके-किसके बीच होगा।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से चंडीगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी का नाम 5 मार्च के बाद किसी भी दिन घोषित कर दिया जाएगा, जबकि कांग्रेस भी चंडीगढ़ से अपना उम्मीदवार 8 से 10 मार्च के बीच घोषित कर देगी।

आप भी 10 मार्च से पहले अपना उम्मीदवार घोषित कर देगी। अगले सप्ताह चुनाव का शेड्यूल घोषित होने के साथ ही यह भी तय हो जाएगा कि चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव किस दिन होगा।
विज्ञापन


ऐसे में उम्मीद है कि 10 मार्च के बाद शहर में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा जाएगा।

चंडीगढ़ से कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदार मौजूदा संसद पवन कुमार बंसल हैं। सूत्रों का कहना है कि स्क्रीनिंग कमेटी ने उनका नाम क्लीयर कर दिया है और अब उनके नाम की घोषणा मात्र औपचारिक है।

उधर, भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले है। तीनों प्रबल दावेदार सत्यपाल जैन, हरमोहन धवन और संजय टंडन टिकट लेने के प्रयास कर रहे हैं।

इन तीनों में से टिकट किसे मिलेगा यह अब अगले सप्ताह ही तय होगा। उधर, आम आदमी पार्टी यह मान कर चल रही है कि कांग्रेस से बंसल ही उम्मीदवार होंगे। ऐसे में उन्हें बंसल के मुकाबले मजबूत उम्मीदवार को चयन करने में दिक्कत आ रही है। उधर, बसपा अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। बसपा की ओर से जन्नत जहां उल हक को इस बार टिकट दी गई है। इस बार चंडीगढ़ में मुख्य मुकाबला कांग्रेस, भाजपा, आप और बसपा में होगा।

कांग्रेस की आज होगी बैठक
चंडीगढ़ कांग्रेस भी अब चुनावी मूड में आ गई है। शुक्रवार को चंडीगढ़ कांग्रेस ने सभी कांग्रेस पार्षदों, जिला अध्यक्षों और अन्य सभी नेताओं की बैठक कांग्रेस भवन में बुलाई है, जिसमें शहर में चुनाव प्रचार के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष बीबी बहल और स्थानीय सांसद पवन कुमार बंसल की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस की ओर से निकाली जाने वाली पद यात्रा का शेड्यूल तैयार होगा।

कांग्रेस अगले सप्ताह से धनास से पदयात्रा शुरू करने वाली है। इसके अलावा बैठक में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी और नेताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां दी जाएंगी। चंडीगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और बैठक में आगे की रणनीति तैयार होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें