फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 21 जून को योगमय होगा शहर, तिरंगा पार्क में जुटेंगे 10 हजार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को चंडीगढ़ में भव्य कार्यक्रम होगा। इस वर्ष शहर का मुख्य योग दिवस समारोह सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में होगा। यहां करीब 10 हजार लोग एक साथ योगाभ्यास करते नजर आएंगे। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। चंडीगढ़ पर्यटन विभाग ने आयोजन की तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्यटन विभाग के निदेशक सौरभ अरोड़ा ने बताया कि योग दिवस के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) और योग संस्थाओं के साथ समन्वय किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी स्वयंसेवकों का पंजीकरण किया जा रहा है ताकि आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि योग दिवस में भाग लेने वाले 10 हजार प्रतिभागियों के लिए विशेष टी-शर्ट और योग मैट उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा सभी स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों के लिए रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था रहेगी। इच्छुक लोग पर्यटन विभाग से संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। शहर के विभिन्न स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संगठन और योग संस्थाएं भी अपने-अपने परिसरों में योग कार्यक्रम आयोजित करेंगी। प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
एक दशक के बाद बड़े स्तर पर योग दिवस
21 जून 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स में आयोजित भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। उस कार्यक्रम ने देशभर में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भूमिका निभाई थी। एक दशक बाद फिर से चंडीगढ़ में बड़े स्तर पर योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरा कार्यक्रम सुखना लेक पर होगा
तिरंगा पार्क के अलावा सुखना लेक पर भी एक विशेष योग कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार की ओर से आयोजित किया जाएगा, जिसमें एक केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति प्रस्तावित है। दोनों स्थलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) भी किया जाएगा जिससे प्रतिभागी प्रधानमंत्री का संबोधन और योग सत्र देख सकेंगे।

दलते लाइफस्टाइल में योग बेहद जरूरी
मैं पिछले 15 साल से लगातार योग कर रहा हूं, रोजाना सुबह सेक्टर-30 स्थित योग केंद्र में अपने बच्चों के साथ जाता हूं। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैपिटल काम्पलेक्स में आकर योग किया था, तब मैं भी उसका हिस्सा था। बदलते लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए योग बेहद ही जरूरी है।
-राजीव, रेजिडेंट, सेक्टर-19
शारीरिक और मानसिक विकास के लिए योग बेहद

मैं और मेरी पत्नी पिछले 12 वर्षों से योग कर रहे हैं। कैपिटल काम्पलेक्स में हुए योग कार्यक्रम में मैंने और मेरी पत्नी ने हिस्सा लिया था। योग के जरिए हम स्वस्थ रह सकते हैं, यह शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

संदीप, कांस्टेबल, चंडीगढ़ पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें