फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा में गायब हुए बच्चे खेलने के बाद थ्रीव्हीलर में सो गए थे, पुलिस ने खोज निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। वीरवार शाम को गायब हुए दो छोटे बच्चों को खोजकर शुक्रवार सुबह उनके माता-पिता के हवाले कर मनीमाजरा पुलिस ने दो परिवारों को बड़ी राहत दी है। इससे पहले मनीमाजरा थाना पुलिस ने वीरवार को साढ़े तीन साल के बच्चे को दिल्ली से बरामद कर उसकी मां के हवाले किया था। बच्चे खेलने के बाद शिवालिग गार्डन के बाहर एक खराब पड़े थ्रीव्हीलर में जाकर सो गए थे। उस थ्रीव्हीलर में किसी ने कुत्तों को ठंडे से बचने के लिए दो कंबल रखे हुए थे, इससे बच्चों का ठंड से बचाव हो गया। दोनों बच्चे ओल्ड दर्शनीबाग से गायब हो गए थे। बच्चों के गायब होने के बारे में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने रात को एफआईआर दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी। इसमें पांच साल का बच्चा वियांश और नौ साल का बच्चा हेमंत शामिल था। दो बच्चे खेलते हुए गायब हो गए थे। मनीमाजरा थाना प्रभारी रामदयाल ने रात को इलाके में अनाउंसमेंट करवाया गया। रात को टीमें बनाकर दर्शनी बाग इलाके और आसपास के इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दी। उसके बाद उन्होंने दो बच्चों की फोटो लगा कर उनके दो पोस्टर बनवा लिए। अल सुबह 5 बजे दर्शनी बाग में इलाके में ही 70 पोस्टर बांट दिए। इसके अलावा थाना प्रभारी ने पोस्टर की काफी और बच्चों की सारी डिटेल व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया पर डाल दिया। सुबह होते ही बच्चों के गायब होने की सूचना पूरे मनीमाजरा और आसपास के इलाके में फैल गई। इसके बाद पुलिस ने सुबह भी टीमें लगाकर बच्चों को खोजने का काम जारी रखा। सुबह दोनों बच्चे पुलिस को शिवालिक गार्डन के पास मिल गए। पुलिस को दोनों बच्चों ने बताया कि वह रात को इधर-उधर घूमते हुए गार्डन के बाहर एक खराब पड़े थ्रीव्हीलर में जाकर सो गए। उस थ्रीव्हीलर में किसी ने कुत्तों को ठंडे से बचने के लिए दो कंबल रखे हुए थे। दोनों बच्चे रात को उस कंबल को ओढ़कर सो गए और सुबह उठने के बाद इधर-उधर भटकने लगे और पुलिस को मिल गए। बच्चों के मिलने पर परिजनों ने मनीमाजरा थाना प्रभारी रामदयाल और पुलिस टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें