फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब में आज लॉन्च होगी मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
-हर परिवार को मिलेगी 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार आज मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद इस योजना की शुरुआत करेंगे जबकि आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। योजना के तहत राज्य के लगभग 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

योजना का लाभ सभी नागरिकों के साथ-साथ पेंशनर्स और सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगा, बशर्ते वे पंजाब के निवासी हों। इसके लिए सभी जिलों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे जहां लोगों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाएंगे। राज्य में 800 से अधिक निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं। सरकारी अस्पतालों में इलाज पूरी तरह मुफ्त रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यूथ क्लब के स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों को टोकन वितरित करेंगे। कार्ड बनवाने के लिए नागरिकों को आधार कार्ड और वोटर आईडी लेकर निर्धारित केंद्रों पर पहुंचना होगा। इस योजना से पंजाब में स्वास्थ्य सुरक्षा और इलाज की पहुंच में सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें