पंजाब के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राज खुराना से जुड़े डेढ़ करोड़ रुपये रिश्वत मामले में बरामद हुए 15 लाख रुपये की पुरानी करेंसी को बदलने की मांग को लेकर शिकायतकर्ता की ओर से याचिका दायर की गई थी।
फिलहाल याचिका पर सीबीआई ने जवाब दाखिल नहीं किया है। मामले में शिकायतकर्ता पंजाब ऑटोमोबाइल मकेनिक्स एसोसिएशन के महासचिव मनदीप सिंह ने सीबीआई की विशेष अदालत में अर्जी दायर की थी। मामले की अगली सुनवाई नौ जनवरी को होगी।
अर्जी पर मामले में सह आरोपी और पंजाब के एक पूर्व मंत्री के पीए भाग सिंह की ओर से बचाव पक्ष ने आपत्ति होने से इंकार किया है। यह रकम सीबीआई के मालखाने में जमा है।