प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के काफिले पर जलालाबाद में हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। साथ ही कहा कि इसकी आशंका थी, क्योंकि लोगों में काफी गुस्सा भरा है।
जो सिर्फ चुनाव आचार संहिता लगने का इंतजार कर रहे थे। कैप्टन ने लोगों से अपील की कि वे अपना गुस्सा दिखाने के लिए हिंसा के बजाय वोट का सहारा लें।उन्होंने कहा कि अकालियों के दस साल के कुशासन से दुखी लोगों का गुस्सा जायज है।
लेकिन उनका कानून को हाथ में लेना सही नहीं है। उन्हें मतदान तक इंतजार करना चाहिए। कैप्टन ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि एक बार आचार संहिता लागू होने की देर है, बादल लोगों के गुस्से का सामना किए बगैर अपने ही गांवों में नहीं घुस सकेंगे।