फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कटरा से दिल्ली जा रही बस सेक्टर-39 के जीरी मंडी चौक पर पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-39 के जीरी मंडी चौक सोमवार तड़के 3:00 बजे यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। ड्राइवर प्रयाग अहमद ने बताया कि बस के आगे अचानक कार आ गई। कार को बचाते समय बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाने से मना कर दिया। पुलिस ने चालक का डेंजर ड्राइविंग का चालान काटा है।
विज्ञापन

बस में 46 लोग सवार थे। बस कटरा से दिल्ली जा रही थी। जैसे ही बस जीरी मंडी चौक पर पहुंची तो अचानक आगे एक कार आ गई। उसे बचाते बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मलोयापुलिस और पीसीआर गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घायलों को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। कटरा से पठानकोट तक दूसरे ड्राइवर ने बस चलाई थी। उसके बाद वह सो गया और प्रयाग अहमद बस चलाने लगा। पठानकोट से चंडीगढ़ तक प्रयाग अहमद बस चलाकर लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें