फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी निकाय अपनी संपत्तियों का स्वप्रमाणीकरण 25 तक पूरा करे : गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी निकाय अपनी संपत्तियों का स्वप्रमाणीकरण 25 तक पूरा करे : गुप्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने शहरी स्थानीय निकायों की अपनी संपत्तियों का स्वप्रमाणीकरण 25 जनवरी और स्वायत्त निकायों की स्वप्रमाणीकरण की प्रक्रिया को 31 जनवरी पूरा करने के के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर परिषदों व नगर पालिकाओं में संपत्ति के स्वप्रमाणीकरण का कार्य संतोषजनक नहीं है और उन्होंने अधिकारियों को इस बात के लिए चेतावनी देते हुए कहा कि नगर निगमों व अन्य निकायों में 25-25 प्रतिशत तक यह कार्य 31 जनवरी तक मुख्यालय को सूचित करें। निकाय मंत्री शनिवार को चंडीगढ़ में जिला नगर आयुक्तों, नगर निगम आयुक्तों, व शहरी स्थानीय विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहरों को साफ-सुथरा बनाने का लक्ष्य हासिल करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेवारी है। इसके तहत हमें योजनाएं बनाकर स्वच्छ भारत तथा ठोस व तरल कचरे के निष्पादन पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें