फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बटाला में नाबालिग का संदिग्ध हालत में शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। मोहल्ला सुंदर नगर में वीरवार को 14 वर्षीय नाबालिग का संदिग्ध हालत में शव पाया गया। सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बटाला सिविल अस्पताल भेज दिया। थाना सिविल लाइन के एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। मृतका छठी कक्षा में पढ़ती थी। प्रारंभिक जांच में लड़की के गले और ठुड़ी पर कुछ संदिग्ध निशान पाए गए हैं। उसकी मां ने बताया कि वह घर से बाहर थी और लौटने पर बेटी मृत अवस्था में पड़ी मिली। एसएचओ ने कहा कि जांच जारी है और जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है और संदिग्ध परिस्थितियों का खुलासा करने के लिए सभी साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। इस घटना ने मोहल्ले में डर और चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें