फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची का अपहरण करने वाला गिरफ्तार

Thu, 09 Jan 2014 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-26 के पास स्थित मदनपुर गांव से मंगलवार रात अगवा हुई करीब 15 वर्षीय बच्ची को किडनैपर ही देर रात ढाई बजे घर के बाहर छोड़ गया।
विज्ञापन


वह गुड़गांव के एक व्यापारी का ड्राइवर है और व्यापारी को पंचकूला के होटल में छोड़ने के बाद वारदात को अंजाम दिया था। जगह-जगह पुलिस की नाकाबंदी देखकर वह बच्ची को घर छोड़ आया।

वह नशे में इतना धुत था कि गलती से एक कार्ड पर अपना मोबाइल नंबर भी लिखकर बच्ची को दे दिया और यही नंबर पुलिस के लिए मददगार बना।

चंडीमंदिर पुलिस ने इस नंबर को ट्रेस कर पंचकूला सेक्टर-5 के एक होटल के बाहर से उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस टीम में एएसआई नसीब सिंह, एएसआई सिंगराज, एएसआई सुरेंद्र व हेड कांस्टेबल प्रदीप शामिल थे। चंडीमंदिर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि आरोपी गौरव मूलरूप से यूपी के औरेया का रहने वाला है।
विज्ञापन


किडनैपिंग का मामला मंगलवार को ही दर्ज कर लिया गया था। अब दुराचार के प्रयास की भी धारा जोड़ी जाएगी।

बच्ची ने सुनाई आपबीती
बच्ची ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मदनपुर से अगवा करने के बाद गौरव उसे रामगढ़ की तरफ ले गया, लेकिन रास्ते में पुलिस को देखकर वह उसे वापस ले आया और एक होटल के नजदीक ही गाड़ी में बैठाए रखा।

यहां उसने गाड़ी में ही बदसलूकी की और जब उसने चिल्लाने की कोशिश की तो उसने पहले पिटाई की, फिर नशे की दो गोलियां खिला दी। देर रात उसके बताए गए पते पर गौरव उसे घर के बाहर छोड़ गया।
विज्ञापन


पुलिस मान रही संदिग्ध मामला
पंचकूला इस पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल बच्ची को नशीली गोलियां देने की पुष्टि नहीं हुई है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह था मामला
यह वारदात मदनपुर में हुई थी, जहां बच्ची अपने पिता की अंडे की रेहड़ी पर काम करती थी।

आरोपी ने पहले उसकी रेहड़ी से अंडे लिए और शराब पी। फिर बच्ची को गाड़ी में बैठाकर फरार हो गया।

कंट्रोल रूम से अपहरण की कॉल चली और रातभर पुलिस बच्ची की तलाश करती रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें