चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया सेक्टर 24 के अणुव्रत भवन पहुंचे। वहां मनीषी संत मुनिश्री विनय कुमार आलोक से आशीर्वाद ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मनीषी संत का तप और त्याग इतना है कि सहज ही पंजाब राजभवन से कदम अणुव्रत भवन की तरफ बढ़ चले। संतों का सानिध्य और आशीर्वाद मिलना अहो भाग्य होता है। कार्यक्रम में अभय मुनि, डा. अशोक गोयल, सलिल जैन, सतेंद्र शर्मा, अमन, सुम्मति जैन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मनीषी संत से कई मुद्दों पर बात की। कटारिया ने उन्हें 8 जुलाई को आचार्य भिक्षु की 300वीं जयंती पर आने का भरोसा दिया।