फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कानून-व्यवस्था पर प्रशासक ने अधिकारियों को लताड़ा, पूछा- आप लोग क्या कर रहे हो?

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-11 के श्री कुमार केमिस्ट के कैशियर की हत्या के बाद यूटी प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ की कानून-व्यवस्था पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। सूत्रों के अनुसार उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में चूक पर नाराजगी जताते हुए पूछा, आप लोग क्या कर रहे हो। चंडीगढ़ जैसे शहर में इस तरह की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासक ने पुलिस विभाग के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक में कड़ा रुख अपनाया। बैठक में पुलिस महानिदेशक डॉ. सागर प्रीत हुड्डा सहित वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासक ने शहर के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर तत्काल प्रभाव से मजबूत नाकाबंदी करने के निर्देश दिए। साथ ही इन स्थानों पर पुलिस के अलावा सीआरपीएफ जवानों की तैनाती बढ़ाने को कहा गया।
कटारिया ने पूरे शहर में पीसीआर और पैदल गश्त बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी मजबूत करने तथा सेक्टर-11 इलाके में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जिन बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, वहां तत्काल नए कैमरे लगाए जाएं। प्रशासक ने पुलिस अधिकारियों को सक्रिय अपराधियों और संदिग्ध तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि शहर की शांति, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक के बाद पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें