फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कब्जा हटाने गई प्रशासन की टीम लौटी बैरंग

विज्ञापन
जेसीबी के आगे धरना देकर बैठे भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़।
विज्ञापन

बीते दिनों सेक्टर-26 स्थित एक क्लब को सील करने गई एस्टेट ऑफिस की टीम को वहां से लोगों ने विरोध कर लौटा दिया था। बुधवार को भी एक ऐसा ही वाकया देखने को मिला, जब प्रशासन की टीम रायपुर खुर्द में लाल लकीर के बाहर अतिक्रमण के खिलाफ चल रही डिमोलिशन ड्राइव को लेकर गई तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीम को कार्रवाई करने से रोक दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह प्रशासन का अतिक्रमण विरोधी दस्ता गांव में पहुंचा, जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना दिया। इसके चलते प्रशासन को रायपुर खुर्द में लाल लकीर के बाहर डिमोलिशन ड्राइव को रोकना पड़ा। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भी पहुंच गए, जिन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं के धरने देने व विरोध करने से प्रशासन इस ड्राइव को नहीं कर पाया। ग्रामीणों के साथ मिलकर चंडीगढ़ भाजपा महासचिव हुकम चंद, उप महापौर हरजीत सिंह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी, शक्ति प्रकाश देवशाली व अनिल दुबे व अन्य पार्षद व कार्यकर्ताओं ने रायपुर खुर्द में प्रशासन द्वारा मकान को तोड़ने के लिए की जा रही ड्राइव को रोका तथा उन्होंने डिप्टी कमिश्नर से बात करके इस ड्राइव को न करने की अपील की। वहीं, प्रशासन ने इस अपील को मानकर ड्राइव को तुरंत रोक दिया। उधर, एस्टेट ऑफिस के अधिकारी प्रवीण मित्तल ने बताया कि टीम कार्रवाई के लिए गई थी, लेकिन विरोध के चलते इसे रोकना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें