फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मंदिर से शिवलिंग चोरी करने वाला आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-14 के राधा-कृष्ण मंदिर में सोमवार सवेरे शिवलिंग चोरी कर रहे चोर को पुजारी व स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए संदिग्ध की पहचान दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर निवासी 40 साल राजू सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तराखंड के काशीपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार सवेरे करीब तीन बजे राजू सिंह मंदिर में घुसा। उसने परिसर में स्थित शिव मंदिर से 10 किलो की चांदी की शिवलिंग चुरा ली और भागने का प्रयास किया। हालांकि, इस दौरान मंदिर में रहने वाले पुजारी को कुछ आवाजें सुनाई दीं और वह सतर्क हो गया। पुजारी ने जाकर देखा तो चोर चोरी कर भागने का प्रयास कर रहा था। पुजारी ने तुरंत शोर मचाया और आसपास के लोगों को बुलाया। स्थानीय लोग तुरंत इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। सेक्टर-11 थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि राजू सिंह चोरी करने के इरादे से दिल्ली से बाइक पर चंडीगढ़ आया था। चोरी के बाद उसकी बाइक से ही दिल्ली लौटने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें