फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला को गोली मारने वाले आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-7 स्थित घर में जबरन घुस महिला को गोली मारने वाले आरोपी को जिला अदालत ने रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सेक्टर-26 पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले आरोपी दिनेश कुमार को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। आरोपी को पहले दो दिन फिर एक और उसके बाद फिर एक दिन के अतिरिक्त रिमांड पर लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन

वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद करने के लिए पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार को दो दिन के अतिरिक्त रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पिस्टल बरामद करने के लिए पुलिस उसे दो बार दिल्ली लेकर गई थी। जहां उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो पिस्टल बरामद की है। आरोपी दिनेश कुमार बीते सप्ताह वीरवार की रात महिला के घर पहुंचा था। दोनों पहले सेक्टर-9 स्थित एक ही विभाग में नौकरी करते थे। दिनेश की ट्रांसफर दिल्ली हो गई थी। आरोपी महिला के घर में आकर उससे छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर गोली चला दी, लेकिन गनीमत रही कि गोली महिला के सिर के पास से छूकर निकल गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसने सोमवार को जिला अदालत में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद से वह पुलिस रिमांड पर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें