फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: घर में घुस महिला को गोली मारने के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-7 के एक घर में देर रात घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने और उसे गोली मारने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी दिल्ली निवासी दिनेश कुमार ने सोमवार को जिला अदालत में सरेंडर कर दिया। सूचना पर पुलिस अदालत पहुंची और आरोपी का दो दिन का रिमांड मांगा।
विज्ञापन

दलील दी कि आरोपी से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल, पीड़िता का मोबाइल फोन बरामद करने के अलावा वारदात को लेकर पूछताछ करनी है। आरोपी के वकील ने पुलिस की ओर से मांगी गई रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि महिला और दिनेश के बीच पुरानी जान-पहचान है। उनके बीच पैसों का भी लेनदेन चल रहा था। अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
दर्ज मामले के मुताबिक, दिनेश बीती वीरवार रात महिला के घर में घुसा था। दोनों पहले सेक्टर-9 स्थित एक ही विभाग में नौकरी करते थे। दिनेश का तबादला दिल्ली हो गया था। इसके बाद आरोपी महिला के घर में घुसकर उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने पिस्टल से उस पर गोली चला दी। गोली महिला के सिर के पास से छूकर निकल गई। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। पड़ोसियों ने महिला को पीजीआई दाखिल करवाया। इसके बाद सेक्टर-26 थाना पुलिस ने पीड़िता महिला के बयान पर हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। महिला के डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने उसके घर से गोली बरामद की थी। पुलिस ने बताया कि दिनेश कुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें