चंडीगढ़। जिला अदालत ने चोरी के आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कुबेर निवासी सेक्टर-25 को गिरफ्तार किया था। सेक्टर-39 थाना पुलिस को 16 अप्रैल 2024 को राम लाल निवासी सेक्टर-25 ने शिकायत दी थी कि वह अपनी दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। रात्रि करीब 10 बजे तीन अज्ञात लड़कों ने उसे रोक लिया और उसकी जेब से नकदी निकाल ली और फरार हो गए। पुलिस ने जांच के पश्चात जब उससे संपर्क किया तो उसने कहा कि मैं इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं करना चाहता।