फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टैक्सी चालक की हत्या के आरोपी को मानसा से दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। चंडीगढ़ के नजदीक मुल्लांपुर बैरियर के पास बीते 31 जुलाई को टैक्सी चालक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस हत्या के मुख्य आरोपी को मानसा से गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस इस सारे मामले का जल्द खुलासा करेगी।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक सीआईए स्टाफ और मुल्लांपुर पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी राजू को मानसा से गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीते 31 जुलाई को कैब चालक धर्मपाल आईएसबीटी-43 से एक सवारी लेकर आया था। उसके बाद मुल्लांपुर बैरियर के पास उसका शव मिला था। उसके गले पर कटने के निशान थे। वह मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला था और यहां जीरकपुर में अपनी बहन के पास रहता था।

चंडीगढ़ पुलिस की भी ली मदद
मुल्लांपुर बैरियर से करीब 300 मीटर दूर टैक्सी चालक धर्मपाल की गला रेतकर हत्या के मामले में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस से भी संपर्क कर आईएसबीटी-43 से लेकर मुल्लांपुर के रास्ते तक आने वाले सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। फिर टैक्सी के आने का रूट बनाकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें