चंडीगढ़। जिला अदालत ने नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने के आरोपी को जमानत दे दी है। जमानत पाने वाले आरोपी की पहचान संदीप कुमार सांगवान के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सेक्टर-38 के रहने वाले एक व्यक्ति से नौकरी दिलाने के नाम पर 39.53 लाख रुपये की ठग की शिकायत दर्ज करवाई थी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
मामले में दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका को मंजूरी दे दी। दर्ज मामले के तहत सेक्टर-38 के रहने वाले कंवलजीत सिंह ने बताया कि उसे सोशल मीडिया पर ऑनलाइन नौकरी का प्रस्ताव मिला था। आरोपियों ने उसे कुछ वीडियो लाइक और सब्सक्राइब करने और लाभ कमाने का लालच दिया और 39.53 लाख रुपये की ठगी कर ली।