फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड की कृत्रिम मूंगा ज्वेलरी ने जीता दिल

Fri, 19 Sep 2014 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाईलैंड की कृत्रिम मूंगा ज्वेलरी ने महिलाओं का दिल जीत लिया। यह मूंगा ज्वेलरी आई है भारतीय उद्योग परिसंघ और डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड प्रमोशन मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स, रॉयल थाई गवर्नमेंट की ओर से आयोजित थाईलैंड ट्रेड फेयर में। इसने ट्राइसिटी की महिलाओं को अपना दीवाना बना दिया।
विज्ञापन


ट्रेड फेयर के दूसरे दिन खरीदारों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। हिमाचल भवन में आयोजित किए जाने वाले ट्रेड फेयर में किचन वेयर, डेकोरेटिव आइटम, ज्वेलरी और फैशन एसेसरीज के ऑफर्स को ट्राइसिटी की महिलाओं ने हाथों हाथ लिया।

ट्रेड फेयर में नब्बे फीसदी से ज्यादा थाईलैंड की महिला उद्यमी हैं। ओरियन ट्रेडिंग पोस्ट थाईलैंड की असिस्टेंट मैनेजर अद्जिमा चोऊसंग ने बताया कि चंडीगढ़ में खरीदारों की कमी नहीं है।
विज्ञापन


ट्रेड फेयर शुरू होते ही यहां खरीदार पहुंच जाते हैं। उन्होंने बताया कि मूंगे से बनीं स्पेशल ज्वेलरी की सबसे ज्यादा डिमांड है। उन्होंने कहा कि काटन कुर्ता, किड्स वियर और अन्य आइटम को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वीकेंड के कारण डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है।

350 से दो हजार तक के हैं बैग
ट्रेड फेयर में हैंडबैग का शानदार कलेक्शन मौजूद है। यह रेंज मून शैडो शो में है। कंपनी 350 से लेकर दो हजार रुपये तक के हैंडबैग लेकर आई है। इन स्टाल में जूट बैग, स्लिंग बैग, हैंडमेड बैग हैं। यहां स्पेशल जूट बैग उपलब्ध हैं। इनकी कीमत करीब साढे़ सात सौ रुपये है।

स्टूडेंट अर्पिता ने बताया कि थाई सिल्क और क्लचर की खरीदारी वह करेंगे। इसे श्रीथआई सुपरवेयर ब्रेक रेसिस्टेंट और स्टेन प्रूफ किचन वेयर लेकर आई है। श्रीथआई सुपरवेयर की बिजनेस डायरेक्टर इंदरजीत अरोड़ा ने कहा कि क्राकरी की डिमांड है। लावर इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में लोटिंग लावर की रेंज लेकर आया है। यह लावर होममेड है और कलरफुल है।

एक सेशन का होगा आयोजन
सीआईआई नार्दर्न रीजन के डायरेक्टर पिकेंदर पाल सिंह ने कहा कि बिजनेस के लिए थाईलैंड और यहां के व्यापारियों के बीच एक सेशन का आयोजन किया जाएगा। थाईलैंड थाई टूरिज्म के डायरेक्टर रुंजुआन टांग्रुट ने कहा कि ऐसे मेले आयोजित करने से व्यापार में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि व्यापार के प्रचार प्रसार के लिए ऐसे शो महत्वपूर्ण हैँ।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें