चंडीगढ़ में सीएलटीए टेनिस टूर्नामेंट
- फोटो : अमर उजाला फाइल
सीएलटीए आयटा चैंपियनशिप सीरीज टेनिस टूर्नामेंट सेक्टर 10 में चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से कराया जा रहा है। जिसमें देश के विभिन्न राज्याें से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को लड़कों के अंडर 14 के पहले राउंड में सर्बजोत सिंह ने तुषार कुमार को 9-3 से, अनिरुद्ध सिंह ने अनुवंश चुग को 9-1 से, जतिन ने दिव्यांशु हुड्डा को 9-7 से, अभय डोगरा ने हरमनजोत सिंह को 9-7 से, विरेन कुमार ने रक्षित को 9-5 से, देव ने आर्यन को 9-0 से, सुखप्रीत ने अभिनव कुमार को 9-0 से हराया।