एसोसिएशन फॉर वेलफेयर ऑफ किराएदार चंडीगढ़ के सदस्य हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस से मिले और उन्हें एक मांग पत्र दिया। चेयरमैन के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में किराएदाराें के पुनर्वास की मांग की गई। एसोसिएशन के महासचिव ओम प्रकाश ने बताया कि मांगें नहीं मानी गई तो वह संघर्ष का रास्ता अख्तियार करेंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रशासन के सभी अधिकारियों से मिलकर मांग रख चुके हैं। वह सांसद किरण खेर के अलावा प्रधानमंत्री को भी पत्र भेज चुके हैं। मांगों के लिए वह 14 जुलाई को डीसी कार्यालय का घेराव करेंगे।
ये हैं मांगें
-किराया कानून बनाया जाए।
-ईडब्ल्यूएस स्कीम के तहत 2 कमरों का मकान आसान किश्तों में मिले
-चंडीगढ़ में अन्य सोसाइटियों की तरह किराएदाराें के लिए सोसायटी बनाई जाए
- चंडीगढ़ में खाली मकान किराएदारों को दिए जाएं।
- रोजगार के लिए किराएदारों को आसान ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाए।