फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: छुट्टी पर हैं पुलिस के दस बड़े अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साथ छुट्टी पर जाने से सचिवालय में चर्चा का विषय
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार एक तरफ तो 90 दिन का एजेंडा लेकर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। वहीं, पुलिस के उच्चाधिकारी छुट्टी पर चल रहे हैं। इसकी सचिवालय में काफी चर्चा है। आखिर एक साथ इतने अफसर छुट्टी पर क्यों चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसे लेकर सरकार भी काफी गंभीर है और जल्द ही पुलिस महकमे में भी बड़े तबादले हो सकते हैं। हरियाणा पुलिस के दस बड़े अधिकारी छुट्टी पर हैं। इनमें से कुछ अफसर 18 जून तक छुट्टी पर थे।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक एडीजीपी अमिताभ सिंह ढिल्लों सात जुलाई तक छुट्टी पर हैं। वहीं, आईपीएस व पुलिस कमिश्नर झज्जर सतीश बालन 24 जून तक, आईजीपी सीआईडी मनीष चौधरी 30 जून, आईजीपी कुलविंदर सिंह 19 जून, आईपीएस एआईजी मनीषा चौधरी 21 जुलाई, आईपीएस व एसपी राजेंद्र कुमार मीणा 18 जून, जाखल एसपी आस्था मोदी 18 जून, एसपी मेवात नरेंद्र बिजारणियां 22 जून और आईपीएस एआईजी कमलदीप गोयल 30 जून और आईपीएस विनोद कुमार अक्तूबर तक छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें