फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बारिश से 4 डिग्री गिरा पारा, कल से फिर बदलेगा मौसम, यलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में रविवार को हुई बारिश ने चंडीगढ़ का मौसम बदल दिया। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार शाम साढ़े 5 बजे तक शहर में 2.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। फिलहाल सोमवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बारिश के चलते अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह 28.8 डिग्री सेल्सियस तक आ गया, जो सामान्य से कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के बराबर था। दिलचस्प बात यह रही कि रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ 2.2 डिग्री का अंतर रहा, जिसकी वजह से दिनभर मौसम सामान्य से ठंडा और सुहावना महसूस हुआ। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार फिलहाल सोमवार को मौसम साफ रहने की संभावना है लेकिन इसके बाद एक बार फिर बदलाव हो सकता है। अगले तीन से चार दिनों के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं, चंडीगढ़ में इस मानसून सीजन में अब तक 701 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 13.6 प्रतिशत ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें