फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बारिश से गिरा तापमान, मौसम सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में शनिवार को कई जगह झमाझम बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते शहर का मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि शनिवार को दोपहर तक उमस और गर्मी महसूस की गई लेकिन दोपहर करीब चार बजे मनीमाजरा, पंचकूला समेत मध्यमार्ग पर स्थित सेक्टर-26 समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। वहीं, कुछ इलाके सूखे रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिन तक ट्राइसिटी में हल्की से मध्यम बारिश होगी। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, दिन में पांच मिमी बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार अगले पांच दिन तक शहर का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें