चंडीगढ़। खुड्डा अलिशेर में तीन से अधिक युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक किशोर पर तलवारों से हमला कर दिया। हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सेक्टर 11 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर खुड्डा अलीशेर निवासी दमन, विशू, गांधी और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। किशोर की टांग पर तलवार लगी है। घटना 14 फरवरी की है। किशोर खेलने के बाद घर लौट रहा था। जब वह खुड्डा अलीशेर स्टेडियम के पास पहुंचा तो अचानक तीन युवकों ने उस पर तलवारों से हमला कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से भाग गए। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।