फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत: युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में परिजनों ने एक युवक सूर्या पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पिता ने डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, एसएसपी कंवरदीप कौर और थाना-3 के एसएचओ को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवार ने सूर्या के मोबाइल, कॉल डिटेल, चैट और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की मांग भी की है।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक 17 अगस्त को किशोरी घर में बेहोश मिली थी। उसे सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने एल्युमिनियम फॉस्फाइड निगलने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि घर से क्विकफॉस का खाली पैकेट भी मिला था। हालांकि मौत का तरीका जांच लंबित बताया गया है।
परिजनों का दावा है कि सेक्टर-16 अस्पताल में इलाज के दौरान किशोरी बार-बार सूर्या का नाम ले रही थी और उससे मिलने की इच्छा जता रही थी। परिवार ने कथित आवाज की रिकॉर्डिंग और दोनों के बीच बातचीत के स्क्रीनशॉट पुलिस को दिए हैं। शिकायत में किशोरी की मौत के बाद सूर्या के एक्स अकाउंट से माई वाइफ लिखकर की गई पोस्ट और 9, 12 व 17 अगस्त की कथित बातचीत की भी जांच की मांग की गई है। एसएचओ संजीव कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मां के डांटने के बाद लड़की के नाराज होने की बात सामने आई थी। परिवार के पास कोई साक्ष्य है तो उनके दोबारा बयान दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें