फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रामदरबार के पार्क में किशोर की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रामदरबार के एक पार्क में 16 वर्षीय किशोर की चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सागर के रूप में हुई है। वह रामदरबार फेज-2 का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना शाम 7.30 बजे की है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार वारदात के पीछे पुरानी रंजिश है। सागर और आरोपी एक ही क्लास में पढ़ते थे। उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर सागर पर हमला किया और चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना से पहले आरोपी सागर का कॉलोनी से ही पीछा करते आ रहे थे। सागर अपनी जान बचाने के लिए रामदरबार बस स्टैंड की तरफ भाग रहा था। वह पार्क में घुस आया। पार्क में मंदिर के पास आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
स्थानीय लोगों ने सागर को तुरंत ऑटो से सेक्टर 32 अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सुराग जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जल्द पकड़ लिए जाएंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास आरोपियों के बारे में कोई जानकारी है, तो वह पुलिस को सूचित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें