फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पैसे के लेनदेन में किशोर पर तेजधार हथियारों से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गांव फैदां निजामपुर में पैसों की लेनदेन में हुई हिंसक झड़प में 17 साल के किशोर पर तेजधार हथियारों से हमले का मामला सामने आया है। घायल विनोद को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसके सिर, चेहरे और गर्दन के ऊपरी हिस्से पर चोट के निशान हैं। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चार फरार हैं। घटना बीते सोमवार रात लगभग 10:30 बजे की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक घायल किशोर और उसके भाई का पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों से 500 रुपये का लेनदेन था। इसे लेकर विनोद और उसके भाई की कुछ युवकों से बहस हो गई। इसी बीच हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस मामले में हथियारों समेत दंगा करने, चोट पहुंचाने, तेजधार हथियारों से गंभीर रूप से चोट पहुंचाने, रास्ता रोकने और धमकाने की धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें