सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को होने जा रही टेक्निकल एजूकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट समिट की तैयारियों पूरे जोरों से चल रही है।
तैयारियों का जायजा लेने के लिए तकनीकी शिक्षा के सचिव राकेश वर्मा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समिट की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मीटिंग कर समिट को सफलता पूर्वक करवाने की रणानीति बनाई।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही से निभाए। जिससे समिट में शामिल होने वाली शख्सियतों व विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न उठानी पडे़।
उन्होंने बताया कि समिट में 50 हजार के करीब विद्यार्थी, पंजाब तकनीकी यूनिवर्सिटी व मान्यता प्राप्त कॉलेजों व राज्य की अन्य तकनीकी संस्थाओं से लोग शामिल होंगे।
इस मौके एसएसपी इंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन की तरफ से ट्रैफिक को बढ़िया तरीके से चलाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। ताकि, आवाजाही में रुकावट न आए।
मीटिंग में एडीसी प्रवीन कुमार थिंद, डिप्टी डॉयरेक्टर तकनीकी शिक्षा व इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग मोहनबीर सिंह सिद्धू, नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता, डीन पीटीयू बूटा सिंह, चांसलर सीयू सतनाम सिंह संधू, कार्यकारी डॉयरेक्टर पीटीयू रीजनल कैंपस मोहाली डॉ. प्रभजोत कौर, एसपी सिटी स्वर्नदीप सिंह, एसडीएम लखमीर सिंह, डीएफएससी सरबजीत सिंह, सहायक कमिश्नर तकनीकी नरिंदर सिंह दालम और एसडीओ वाटर सप्लाई जगजीत सिंह मौजूद थे।
टेक्निकल एजुकेशन समिट की तैयारियों का जायजा लेने के लिए टेक्निकल एजुकेशन मंत्री मदन मोहन मित्तल सेक्टर-78 स्टेडियम पहुंचे। इस मौके उन्होंने अधिकारियों व विभिन्न कॉलेजों के प्रतिनिधियों से मीटिंग की।
मित्तल ने इस मौके अधिकारियों को बताया कि समागम के आयोजन के दौरान किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके एआर तलवार, पीटीयू के वीसी रजनीश अरोड़ा, एसएसपी इंदरमोहन सिंह समेत पुटिया के सदस्य मौजूद थे।