फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टीम नं.172 ने गली क्रिकेट टूर्नामेंट में 180 रनों से जीत दर्ज की

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित गली क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को कई रोचक मुकाबलों का आयोजन हुआ। इनमें टीम नंबर 172 के गौरव यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को टीम नंबर 170 पर 180 रनों से बड़ी जीत दिलाई। यादव ने 40 गेंदों पर 20 छक्कों और तीन चौकों की मदद से 138 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को 226/4 का मजबूत स्कोर बनाने में मदद की। जवाब में विपक्षी टीम दबाव में आकर 8 विकेट पर कुल 46 रनों पर सिमट गई। अन्य करीबी मुकाबलों में, टीम नंबर 492 ने टीम नंबर 491 को छह रन से हराया, जबकि टीम नंबर 235 ने टीम नंबर 236 को तीन विकेट से हराया, टीम नंबर 173 ने टीम नंबर 175 को तीन रन से हराया, टीम नंबर 302 ने टीम नंबर 301 को 28 रन से हराया, टीम नंबर 244 ने टीम नंबर 241 को सात विकेट से हराया, टीम नंबर 114 ने टीम नंबर 116 को 17 रन से हराया, टीम नंबर 307 ने टीम नंबर 205 को पांच रन से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें