फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विभाग में भी आपदा प्रबंधन और आग से बचाव की जांच के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में सात दिन के अंदर आगजनी की घटनाओं के बाद सभी विभाग प्रमुख अपने अपने विभागों में आग से बचाव के मानकों की जांच को लेकर गंभीर हो गए हैं। विभाग प्रमुख प्रशासन की टीम के अतिरिक्त अपने विभाग में भी आपदा प्रबंधन और आग से बचाव की व्यवस्था की जांच करने वाले टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

सभी टीम से प्रतिदिन व्यवस्थाओं का अपडेट ले रहे हैं। बता दें कि पहले नेहरू अस्पताल और उसके बाद एडवांस आई सेंटर के यूपीएस की बैटरी में लगी आग से हुई दुर्घटना के बाद संस्थान में सुरक्षा मांगों को लेकर गंभीरता दिखाई जाने लगी है। वही 9 अक्टूबर को पीजीआई के नेहरू अस्पताल में लगी आग के कारणों की जांच में जुटी कमेटी 9 दिन गुजरने के बाद भी रिपोर्ट नहीं दे सकी है। वही इस बात की भी चर्चा की जा रही है कि कमेटी पीजीआई डायरेक्टर प्रोफेसर विवेक लाल के चंडीगढ़ लौटने का इंतजार कर रही है। जानकारी के अनुसार प्रोफेसर विवेक लाल अभी देश से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें