फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पीएयू के टीचिंग स्टाफ को सौगात, सातवां वेतन आयोग लागू, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Thu, 11 May 2023 08:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नोटिफिकेशन के अनुसार पीएयू में एक जनवरी 2016 को किसी शिक्षक जितना वेतन था, उसे 31 दिसंबर, 2015 को पूर्व संशोधित वेतन ढांचे के तहत मौजूदा वेतन (पे-बैंड और शैक्षणिक ग्रेड-पे) के साथ 2.57 के कारक से गुणा किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के मास्टर कैडर और इसके समकक्ष कैडरों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकार ने इस संबंध में गत 28 अप्रैल की कैबिनेट बैठक में फैसला लिया था। इसके अनुसार पीएयू के शिक्षकों को एक जनवरी 2016 से सातवें वेतन आयोग के अनुसार नया वेतन मिलेगा। फिलहाल इसका भुगतान अप्रैल 2023 से शुरू होगा और मई के वेतन में मिलेगा। हालांकि संशोधित वेतनमान संबंधी एरियर के भुगतान पर सरकार अलग से फैसला लेगी। सरकार के इस फैसले से पीएयू के शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है।

विज्ञापन


पंजाब कृषि व कृषक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पीएयू में केवल तीन लोग असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा विभिन्न स्तरों पर लाइब्रेरी और फिजिकल एजुकेशन परसोनल के मौजूदा पदों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जा रहा। 

नोटिफिकेशन के अनुसार पीएयू में एक जनवरी 2016 को किसी शिक्षक जितना वेतन था, उसे 31 दिसंबर, 2015 को पूर्व संशोधित वेतन ढांचे के तहत मौजूदा वेतन (पे-बैंड और शैक्षणिक ग्रेड-पे) के साथ 2.57 के कारक से गुणा किया जाएगा।
विज्ञापन


एक जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान

  • वाइस चांसलर का वेतन: 210000 (फिक्स) + 5000 विशेष अलाउंस।
  • लेवल-10: असिस्टेंट प्रोफेसर का एंट्री वेतन 57700 रुपये
  • लेवल-11: असिस्टेंट प्रोफेसर का एंट्री वेतन 68900 रुपये
  • लेवल-12: असिस्टेंट प्रोफेसर का एंट्री वेतन 79800 रुपये
  • लेवल-13ए: एसोसिएट प्रोफेसर का एंट्री वेतन 131400 रुपये
  • लेवल-14: प्रोफेसर, निदेशक (रिसर्च)/निदेशक (एक्सटेंशन)/डीन/डीन पीजीएस/निदेशक स्टूडेंट वेलफेयर, एडिशनल डायरेक्टर (रिसर्च/एक्सटेंशन एजुकेशन/कम्युनिकेशन) का एंट्री वेतन 144200 रुपये होगा
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें