फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में शिक्षा विभाग हुआ सख्त, नवंबर और दिसंबर में अध्यापक नहीं ले पाएंगे छुट्टियां

Sat, 31 Oct 2020 04:11 PM IST
ajay kumar अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

साल के आखिरी दो महीनों में पंजाब के सरकारी स्कूलों में तैनात अध्यापकों द्वारा अचानक ली जाने वाली छुट्टियों पर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। शिक्षा विभाग ने तय किया है कि नवंबर व दिसंबर महीने में अध्यापक दो से अधिक अचानक छुट्टियां नहीं ले पाएंगे। क्योंकि यह समय बच्चों की पढ़ाई के लिए सबसे अहम होता है।

विज्ञापन


अध्यापकों की छुट्टियों से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंध में सभी स्कूलों व जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज दिए गए हैं। साथ ही हिदायत दी गई है कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में सभी अध्यापकों से सहयोग की अपील की गई है।

एक तो कोविड काल चल रहा है, ऐसे में उस हिसाब से पहले ही पढ़ाई नहीं हो रही है। ऐसे में शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों को लिखे गए पत्र में साफ किया गया है कि नवंबर और दिसंबर साल के आखिरी महीने होते हैं। ऐेसे में अध्यापक अपनी छुट्टियां खत्म करने के लिए अचानक छुट्टियां करना शुरू कर देते हैं। इन आदेश की शिक्षा विभाग द्वारा देखरेख की जाएगी। नियम तोड़ने वाले अध्यापकों पर कार्रवाई भी होगी।। इस संबंधी आदेश डायरेक्टर शिक्षा विभाग की तरफ से जारी कर सभी विभागों को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


हर साल सात हजार विद्यार्थी देते हैं बोर्ड परीक्षाएं
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ली जाने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हर साल सात लाख विद्यार्थी बैठते हैं। राज्यों के स्कूलों में हजारों अध्यापक काम करते हैं, जिन पर यह आदेश लागू होंगे। हालांकि शिक्षा विभाग की तरफ से सिलेबस महीने के हिसाब से बांटा हुआ है। लेकिन सरकार की कोशिश है कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

ऑनलाइन करवाई जा रही है पढ़ाई
जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग की तरफ से अधिकतर कक्षाओं की ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है। शिक्षा विभाग की तरफ से बच्चों को टीवी, रेडियो और अन्य संचार साधनों की मदद से पढ़ाई करवाई जा रही है। इसके साथ ही पढ़ाई को दिलचस्प बनाने के लिए कई अन्य कदम भी उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें