फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: छात्रों के जीवन में शिक्षकों की अहम भूमिका- प्रो. शशि

Sun, 13 Apr 2025 02:17 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों (यूएचवी) पर 3 दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम संपन्न हुआ। पंजाब के राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक प्रताप सिंह, आईएएस ने मुख्य अतिथि के रूप में समापन समारोह की शोभा बढ़ाई। प्रो. शशि कुमार ने कहा कि आज के युवाओं को हमारी मूल्य प्रणाली से जोड़ने की सख्त जरूरत है, क्योंकि आज के फैसले भविष्य को आकार देंगे। उन्होंने छात्रों के जीवन में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़ के निदेशक प्रो. भोला राम गुर्जर ने प्रतिभागियों से अपने व्यवहार के हर पहलू में सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों (यूएचवी) को शामिल करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम पंजाब विश्वविद्यालय, आईके गुजराल पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय, जालंधर और हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर के सहयोग से आयोजित किया गया था। उत्तर-पश्चिमी भारत के लगभग 10 राज्यों से 150 से अधिक प्रतिभागियों, कुलपतियों और एआईसीटीई, यूजीसी से अनुमोदित संस्थानों के निदेशकों/प्रधानाचार्यों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें