फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दोपहर दो घंटे शिक्षकों ने नहीं लीं कक्षाएं, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमएचएस-19 में बीते बुधवार को नौवीं कक्षा के छात्र द्वारा सरकारी हाईस्कूल के हेडमास्टर केसर सिंह पर रॉड से किए गए हमले के विरोध में वीरवार को सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। ज्वांइट एक्शन कमेटी (जेएसी) आह्वान पर दोपहर 12 से दो बजे तक अध्यापकों ने शिक्षण कार्य स्थगित रखा। उधर, स्कूल शिक्षा निदेशक वीरवार सुबह जीएमएचएस-19 पहुंचे और उन्होंने शिक्षकों और बच्चों को स्कूल में सुरक्षित माहौल बनाए रखने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कहा कि इस घटना से पूरा शिक्षक समुदाय स्तब्ध है और हतोत्साहित महसूस कर रहा है। मामले में जेएसी के प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर-19 पुलिस थाने के एसएचओ से भी मुलाकात की और उन्हें मामले से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने छात्र के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। जेएसी के शिक्षक नेता सविंदर सिंह, भाग सिंह, रणबीर राणा, शमशेर सिंह, शिव मूरत और अन्य ने शिक्षक समुदाय की सुरक्षा के लिए दो दिसंबर तक विभाग द्वारा उठाए गए ठोस कदमों की प्रतीक्षा करने की अपील की। साथ ही कहा कि अगर मामले में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो जेएसी विरोध रैली करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें