फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए शिक्षक 31 जुलाई तक दे सकते हैं नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वर्ष 2023 में राज्य स्तरीय पुरस्कार के नामांकन के लिए शिक्षक 31 जुलाई तक अपना नाम दे सकते हैं। राज्य स्तरीय पुरस्कार 20 और प्रशस्ति पत्र 12 शिक्षकों को दिए जाएंगे। नामांकन के लिए वही शिक्षक योग्य होंगे जिन्हें पढ़ाने का अनुभव कम से कम 10 साल है।
विज्ञापन

शिक्षा सचिव के अंतर्गत गठित समिति ने राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए विस्तृत मापदंड तैयार किए हैं जिसमें कक्षा में बच्चों के प्रदर्शन से लेकर उनके प्रकाशित हुए लेख, शोधपत्र, स्कूल की वास्तुकला को बेहतर बनाने में दिए योगदान, आविष्कार तक आदि विभिन्न मानक सम्मिलित किए हैं। अध्यापक के संपूर्ण योगदान के आधार पर उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए योग्य माना जाएगा। राज्य स्तरीय पुरस्कार पाने वाले अध्यापकों को प्रमाणपत्र और 31000 रुपये इनाम राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित शिक्षकों को 11000 राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें