फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक गुलाबी पगड़ी , अध्यापिकायें गुलाबी दुप्पटे पहन कर आए

विज्ञापन
धनास के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पिंक टर्बन बांधकर स्कूली छात्र-छात्राएं अंतरराष्ट्रीय बालिक? - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
मनीमाजरा। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स मनीमाजरा में इंटरनेशनल गर्ल्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्राएं और अध्यापिकाओं ने गुलाबी दुपट्टा और सभी अध्यापक गुलाबी पगड़ी पहनी थी। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

स्कूल काउंसलर रेखा रानी ने छात्राओं को मानसिक, शारीरिक व सामाजिक समस्याओं से लड़ने के कुछ टिप्स दिए। वहीं एनएसएस अधिकारी डॉ. हरिचंद ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज में ऐसी मान्यता थी कि कुछ कार्य केवल पुरुष ही कर सकते हैं, महिलाएं नहीं। आज की बेटियों ने इस धारणा का गलत साबित कर दिया है। आधुनिक जगत में शिक्षा ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के विभिन्न द्वार खोल दिए हैं और वो आत्मनिर्भर बनती जा रही हैं। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने सभी को इस कार्यक्रम के आगाज पर शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें