फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टीचर एसोसिएशन ने सीएम के नाम विधायकों को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
एसोसिएशन की चेतावनी, लंबित काम को जल्द करवाएं, वरना प्रताड़ित शिक्षक आंदोलन के लिए तैयार
विज्ञापन

चंडीगढ़। ऑल हरियाणा गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने के लिए सोमवार को कई विधायकों को ज्ञापन सौंपे। एसोसिएशन की महासचिव डाॅ. प्रतिभा ने बताया कि सर्वसम्मति से ये प्रस्ताव पास किया गया कि सलेक्शन और सीनियर स्केल में नोटिफिकेशन के विरुद्ध जाकर इंटरव्यू जोड़ना और इंटरव्यू की परफॉर्मेंस के नाम पर प्रोफेसरशिप रोकने का विचार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। इसके साथ ही पे-प्रोटेक्शन, एमफिल/पीएचडी व इंक्रीमेंट और ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर हरियाणा सरकार तुरंत इन मामलों में संज्ञान ले। साथ ही एनडीपीएस व अन्य सभी गैर-शैक्षणिक कार्य शिक्षकों से लेना बंद कराएं। इसके साथ ही राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के उच्चतर शिक्षा निदेशालय में वेतन, पदोन्नति भी की जाए। यह कार्य काफी सालों से लटकाए जा रहे हैं। संघ अध्यक्ष डॉ. अमित चौधरी ने कहा कि एसोसिएशन मुख्यमंत्री से अपील करती है कि सभी लंबित मामलों को पूरा करने और सभी कामों को समयबद्ध सीमा में करने का उच्चतर शिक्षा विभाग को निर्देश दें। वरना शिक्षक बड़े आंदोलन के लिए तैयार हैं। इस दौरान एसोसिएशन ने विधायक ओमप्रकाश, विधायक चिरंजीव यादव, विधायक बीबी बत्रा, विधायक सुभाष सुधा, विधायक लाडवा चौधरी मेवा सिंह, विधायक सुरेन्द्र पंवार, विधायक डॉ. रघुवीर कादियान, विधायक लीला राम गुर्जर, विधायक महीपाल ढांडा, विधायक जोगीराम सिहाग, विधायक राम कुमार कश्यप को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें