फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें पे कमीशन की मांग पर अड़े शिक्षक, पांच दिनों से कक्षाओं का बहिष्कार कर रहे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज के शिक्षक सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। कॉलेज के शिक्षक पिछले पांच दिनों से कक्षाओं का बहिष्कार कर परिसर में सातवें पे कमीशन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षकों ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से एक जनवरी 2016 से वेतनमान देय है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस कारण विरोधस्वरूप शिक्षकों को कक्षाएं छोड़कर सड़कों पर आना पड़ा है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई का भी नुकसान हो रहा है, परंतु सरकारों को इसकी परवाह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें