फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के लिए लकी साबित हुई नवजात, मंत्री से बहुत बड़ा तोहफा मिला

Sun, 24 Apr 2016 07:44 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
पंजाब के शिक्षामंत्री दलजीत सिंह चीमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
6 दिन पहले पैदा हुई नवजात गुरप्रीत के लिए भाग्यशाली साबित होगा, ऐसा उसने सोचा भी नहीं होगा। मंत्री ने शगुन के साथ-साथ बहुत बड़ा तोहफा भी दिया। मंत्री जी ने पहले नवजात बच्ची को शगुन दिया, फिर मां को नियुक्ति पत्र। बायोटेक्नोलॉजी की लेक्चरर गुरप्रीत कौर को छह दिनों में दूसरा तोहफा मिला है।
विज्ञापन


पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के ऑडिटोरियम में शनिवार को नए चुने गए लेक्चरर को मनपसंद स्टेशन अलाट करने के लिए बुलाया गया था। शिक्षामंत्री जब ऑडिटोरियम में पहुंचे तो गुरप्रीत अपनी नव जन्मी बेटी को गोद में लेकर बाहर बैठी हुई थी। जैसे ही शिक्षामंत्री की उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने उसके बाहर बैठने के बारे में अधिकारियों से पूछा तो पता चला कि वह बायोटेक्नोलॉजी की लेक्चरर है। उसकी भी लेक्चरर के लिए सलेक्शन हुई है।

इसके बाद शिक्षामंत्री खुद अपनी कुर्सी छोडक़र बाहर आ गए। उन्होंने इस दौरान पहले नवजन्मी बच्ची को शगुन दिया। इसके बाद गुरप्रीत कौर को मनपसंद स्टेशन अलॉट करने वाला नियुक्ति पत्र सौंपा। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान रसमा अधीन चल पिछड़े ब्लॉकों में चल रहे मॉडल स्कूलों के लिए उक्त टीचरों का चयन हुआ है। कार्यक्रम में नए चुने गए 153 लेक्चरर को खाली स्टेशनों की लिस्ट दिखाई गई।
विज्ञापन


इसके बाद मेरिट अनुसार टीचरों को मनपसंद स्टेशन अलाट गए। इन लेक्रर में अंग्रेजी के 21, पंजाबी, फिजिक्स, कैमेस्ट्री व गणित के 20-20, बायोटेक्नोलॉजी के 19, राजनीतिक शास्त्र के 14, भूगोल के 1 व कॉमर्स के आठ लेक्चरर शामिल है। चुने गए टीचरों को अगले 15 दिनों में ज्वाइनिंग करनी होगी। वहीं, रविवार को 13 अन्य लेक्चरर व 110 अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। लेक्चरर की नई नियुक्तियां होने से मॉडल स्कूलों में 11वीं व 12वीं कक्षाओं के दाखिलों को बड़ा अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें