फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व फौजियों के लिए खुशखबरी, जरूर पढ़ें

Thu, 29 May 2014 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला रक्षा सेवा सेवाएं भलाई अफसर रिटायर्ड कर्नल परमिंदर सिंह बाजवा ने बुधवार को बताया कि टाटा बिजनेस स्पोर्ट्स लिमिटेड ने पूर्व फौजियों एवं उनके आश्रितों को विद्यक योग्यता के अनुसार रोजगार के मौके प्रदान करने का फैसला लिया है। जो काफी प्रशंसनीय कदम है।
विज्ञापन


बाजवा ने बताया कि पूर्व सैनिक जिनकी उम्र 50 से 55 साल तक होगी। सैनिकों के आश्रित जिनकी विद्यक योग्यता कम से कम 12वीं पास है। उसे टाटा बिजनेस स्पोर्ट्स सर्विसेज लिमिटेड की तरफ से एक सुनहरी मौका प्रदान किया जा रहा है।

चाहवान व्यक्तियों को जिला रक्षा सेवाएं भलाई दफ्तर सिल्वी पार्क रोड के नजदीक ग्रैड अस्पताल में तीन जून को सुबह 11 बजे से चार बजे तक स्क्रीनिंग टेस्ट देना होगा। चार जून को टाइप टेस्ट होगा।
विज्ञापन


नौकरी में आवेदन करने वाले को अपनी डिस्चार्ज बुक, आईकार्ड एवं विद्यक योग्यता सर्टिफिकेट, दो पासपोर्ट साइज फोटो, तुजुर्बा सर्टिफिकेट अगर है, तो असली साथ में दो फोटो कापियां लेकर आनी होगी।

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की तरफ से पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स करने के लिए चाहवान पूर्व फौजियों के आश्रितों के लिए 5 फीसदी सीटें आरक्षित रखी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें