फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुरक्षा मजबूत करने के लिए पीजीआई में टास्क फोर्स का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में सुरक्षा के मामले को गंभीरता से लेते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है। पीजीआई प्रशासन के अनुसार इस टास्क फोर्स के अंतर्गत पांच सब कमेटियां काम करेंगी। प्रत्येक कमेटी में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, टेक्निकल स्टाफ, नर्सिंग ऑफिसर समेत संस्थान के विभिन्न कर्मचारी संघ के पदाधिकारी को शामिल किया गया है। यह कमेटी पीजीआई प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सुझाव देने के साथ ही समय-समय पर समीक्षा भी करेगी। इसके अंतर्गत अस्पताल में कार्यरत सभी कर्मचारियों के साथ ट्रांसजेंडर समुदाय की सुरक्षा का हर स्तर पर मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं, महिला कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बिल्डिंग में हर फ्लोर पर इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम लगाने का निर्णय लिया गया है। इस सिस्टम का कंट्रोल चिकित्सा अधीक्षक और चीफ सिक्योरिटी अधिकारी के पास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें