चंडीगढ़। ब्रिटिश स्कूल की तारुषि गौड़ का मार्शल आर्ट के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उन्होंने 13वीं सब जूनियर, जूनियर और सीनियर स्के मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। हरियाणा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र में 30 व 31 जनवरी को हुआ। उन्होंने अंडर- 14 आयु वर्ग में हिस्सा लेते हुए स्वर्ण पदक जीता। प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन राष्ट्रीय स्के मार्शल आर्ट्स प्रतियोगता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता जयपुर में फरवरी के दूसरे हफ्ते में होगी। कोच हरीश ने बताया कि तारुषी 11 वर्ष की हैं ,लेकिन अपनी से अधिक आयु वर्ग में खेलते हुए पदक जीतने में लगी हुई हैं।