फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 100 मीटर दौड़ में तन्मय और वंशिका ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों बने बेस्ट एथलीट, जीजीडीएसडी कॉलेज-32 में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित गोसाईं गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज (जीजीडीएसडी कॉलेज-32) में दो दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। कॉलेज छात्र परिषद और एसडी पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन चंडीगढ़ (एसडीपीटीएसी) के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के फिट इंडिया अभियान के तहत संपन्न हुआ।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चंडीगढ़ खेल विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. महेंद्र सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने शारीरिक शिक्षा के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, चरित्र निर्माण और स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसी पहल से सहनशीलता, टीम भावना और स्वास्थ्य के प्रति आजीवन प्रतिबद्धता को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

समापन दिवस पर ट्रैक एंड फील्ड की प्रमुख स्पर्धाओं के साथ बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, 200 मीटर पुरुष एवं महिला दौड़, 4x100 मीटर मिश्रित रिले, 4x200 मीटर रिले (पुरुष), 4x100 मीटर रिले (पुरुष), शॉट पुट, 100 मीटर पुरुष व महिला दौड़ तथा रस्साकशी के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। अभिभावकों और शिक्षकों के लिए लेमन स्पून रेस और म्यूजिकल चेयर्स प्रतियोगिता, जबकि सहायक कर्मचारियों के लिए 100 मीटर दौड़ भी कराई गई।
एथलेटिक्स में तन्मय ने 200 मीटर पुरुष दौड़ में पहला स्थान हासिल किया, जबकि साक्षी (बीवीओसी द्वितीय वर्ष) ने 200 मीटर महिला वर्ग में बाजी मारी। 4x200 मीटर रिले (पुरुष) में आतिश कल्याण, हर्षवर्धन, धीरज, रौनक और राजवंश की टीम विजेता रही। शॉट पुट (पुरुष) में गौरव ठाकुर (बीएससी तृतीय वर्ष) और महिला वर्ग में त्रिमनजोत ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

100 मीटर पुरुष दौड़ में तन्मय और 100 मीटर महिला दौड़ में वंशिका ने स्वर्ण पदक जीता। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पुरुष वर्ग में तन्मय और महिला वर्ग में वंशिका को ‘बेस्ट एथलीट’ का अवार्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें