फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टंडन ने प्रशासक के सामने उठाए शहर के मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले भाजपा नेता संजय टंडन ने प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर शहर के नागरिकों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने लाल डोरा से बाहर बने मकानों में पानी-बिजली कनेक्शन, हाउसिंग बोर्ड आवंटियों की समस्याओं और ठेका कर्मचारियों को हर महीने की सात तारीख तक वेतन देने की मांग की। जेल कर्मचारियों का 13वें महीने का वेतन बहाल करने, कैलाश मानसरोवर यात्रियों की आर्थिक सहायता 50 हजार से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये करने और औद्योगिक इकाइयों के एफएआर से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे का मुद्दा भी उठाया। प्रशासक ने कई मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें